JNU छात्र प्रदर्शन के दौरान युवती ने IPS अधिकारी का अंगूठा काटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ रहे जेएनयू प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलने के दौरान गुरूवार को एक महिला प्रदर्शनकारी ने एक आईपीएस अधिकारी के अंगूठे पर काट लिया। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने छात्रों का राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ने का आह्वान किया था। उसी के बाद प्रदर्शनकारी वहां एकत्र हुए जो विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार को पद से हटाने की मांग करने के लिए राष्ट्रपति भवन जाना चाहते थे।

2011 बैच के अधिकारी इंगित प्रताप सिंह प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेले जाने के दौरान एक प्रदर्शनकारी युवती द्वारा उनका अंगूठा काट लिए जाने के कारण घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, सिंह एक पुरूष प्रदर्शनकारी को खींचने की कोशिश कर रहे थे, तभी युवती ने अपने मित्र को बचाने की कोशिश में अधिकारी के अंगूठे पर काट लिया। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर