बहराइच में तेंदुए के हमले में महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2025

बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन प्रभाग के सुजौली वन रेंज के एक गांव में तेंदुए के हमले के कारण एक महिला की मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) बी. शिवशंकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘शनिवार रात सुजौली वन रेंज के रेंजर ने फोन करके उन्हें सूचित किया कि अयोध्यापुरवा गांव में अपने घर की खुली छत पर सो रही जाहिरा (48) पर तेंदुए ने हमला किया। महिला छत से नीचे खेत में गिर गयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महिला के साथ उसके दो बच्चे भी सो रहे थे, उन्होंने तेंदुए से अपनी मां को बचाने के लिए संघर्ष किया और शोर मचाया जिसके बाद तेंदुआ खेतों की तरफ भाग गया।’’

डीएफओ ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को दस हजार रुपये की तत्काल सहायता दी गई है।

शिवशंकर ने बताया कि महिला की मौत जंगल से बाहर रिहायशी क्षेत्र में हुई है इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य विवरण आने पर औपचारिकताएं पूरी कर इसी हफ्ते उसके परिवार को सरकार द्वारा अनुमन्य पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म