नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के भीतर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, रेलवे के चार कर्मचारी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

नयी दिल्ली। रेलवे के दो कर्मचारियों ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के एक कमरे में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। रेलवे ने बताया कि इस मामले में उसके विद्युत विभाग के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सतीश कुमार (35), विनोद कुमार (38), मंगल चंद मीणा (33) और जगदीश चंद (37) के रूप में की गई है। रेलवे के मुताबिक, शुक्रवार को प्लेटफार्म संख्या आठ-नौ पर मिली महिला ने अधिकारियों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को घटना की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: SSC स्कैम को लेकर बीजेपी हमलावर, सौमित्र खान ने ममता को बताया डकैत रानी, सिंधिया ने कहा- जनता के पैसों को लूटा जा रहा

रेलवे ने बताया कि आरोपी ने महिला को रात करीब साढ़े 10 बजे कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन से अपने साथ लिया और उसे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म आठ-नौ पर ले गया। आरोपी ने उससे विद्युत रखरखाव कर्मियों के लिए बने कक्ष में बैठने को कहा। रेलवे के मुताबिक, बाद में आरोपी अपने एक मित्र के साथ कक्ष में आया और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। दोनों ने महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और इस दौरान उनके दो अन्य साथियों ने कक्ष की रखवाली की। रेलवे ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई