नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8-9 पर महिला के साथ गैंगरेप, 4 बिजली विभाग के कर्मचारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Jul 23, 2022

दिल्ली में एक बार फिर सरेआम दरिंदगी का मामला सामने आया हैं। दिल्ली के सबसे बड़े नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जहां हर वक्त हजारों की भीड़ जुटी रहती है, वहां पर एक 30 साल की महिला के साथ रेलवे के ही कर्मचारियों ने सामूहिक बलात्कार किया। 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में बलात्कार किया गया था। सभी 4 आरोपी विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: यूपी के हाथरस में कांवड़ श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही 6 शिव भक्तों ने तोड़ा दम

दिल्ली पुलिस ने भी इस गंभीर मामले पर जानकारी दी है और कहा हैं गुरुवार (21 जुलाई) की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सामूहिक दुष्कर्म का एक कथित मामला सामने आया। दिल्ली पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक विद्युत रखरखाव स्टाफ रूम में दो रेलवे कर्मचारियों द्वारा एक 30 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कमरे की पहरेदारी कर मारपीट करने वाले दो कर्मचारियों समेत चार रेल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Ramlila Maidan Rally में आने वालों को उठानी पड़ेगी बड़ी परेशानी, 1 November से लागू हो रहे हैं नये नियम, Delhi आने से पहले यह जानकारी पढ़ लें

UP में अब 10 Expressway और 17 Airport, CM Yogi बोले- 2017 के बाद बदली तस्वीर

Pawan Khera का आरोप, Jamia Millia Islamia में छात्रों का दमन कर रही BJP

पूर्व राष्ट्रपति Barack Obama ने Donald Trump पर साधा निशाना, मतदाताओं से बदलाव के लिए वोट करने की अपील की