झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में जादू-टोना के संदेह में महिला की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2025

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जादू-टोना करने के संदेह में 59 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोनुआ थाना प्रभारी शशि बाला भेंगरा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 59 वर्षीय जमुना पूर्ति का क्षत विक्षत शव शुक्रवार को बलिजुरी गांव में एक पुलिया के पास मिला।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला का सबसे बड़ा बेटा सनातन पूर्ति चेन्नई में काम करता है। अपनी मां के घर से लापता होने की सूचना मिलने पर सनातन झारखंड लौटा था। उसने आरोप लगाया है कि कुछ ग्रामीणों ने जादू-टोना करने के आरोप में उसकी मां की हत्या कर दी है। उसने कहा कि गांव में जब भी किसी की मौत होती थी तो उसकी मां पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया जाता था।’

भेंगरा ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता की बहू सुखमती पूर्ति ने अपनी सास के अपहरण के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला अपने सबसे छोटे बेटे शिव कुमार पूर्ति, बड़ी बहू सुखमती पूर्ति और बेटी सूर्यमणि कुंकल के साथ बलिजुरी गांव में रहती थी।

प्राथमिकी के अनुसार महिला रविवार रात को अपने घर से लापता हो गई थी। परिवार ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली और मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्होंने महिला के बड़े बेटे सनातन पूर्ति को भी सूचित किया और वह बृहस्पतिवार को चेन्नई से घर लौटा। शव शुक्रवार को बरामद किया गया।’’

भेंगरा ने कहा, ‘‘क्षत विक्षत शव को देखकर ऐसा लगता है कि लगभग पांच दिन पहले उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड