झारखंड के पलामू में महिला की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2025

 झारखंड के पलामू जिले में बदमाशों ने एक दंपती को गोली मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात कजरी गांव में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि दंपति के घर में अचानक बदमाश घुस गए और गोलीबारी कर दी, जिससे बबीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति राम सिंह को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच के अनुसार मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन हमले के पीछे का इरादा विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।’’ उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ लिया जो बिहार के गया जिले का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता