शादीशुदा महिला ने गैर मर्द से बनाए संबंध, शरिया कानून के तहत मारे 17 कोड़े; लोगों ने घटना को किया रिकॉर्ड

By निधि अविनाश | Nov 12, 2021

एक शादीशुदा महिला ने गैर मर्द के साथ अवैध संबंध बनाया जिसके बाद महिला पर शरिया कानून के तहत 17 कोड़े मारे गए है। बता दें कि यह घटना इंडोनेशिया के Aceh प्रोविन्स की है जहा महिला को भारी संख्या में मौजुद लोगों के सामने कोड़े बरसाए गए। बिना रुके कोड़े मारने के बाद महिला वहीं पर बेहोश हो गई। दर्द से तड़पती महिला को सजा पूरी होने तक कोड़े मारे गए।मेल ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, शरिया कानून के तहत दोनों प्रेमी जोड़े को 17 कोड़े मारने की सजा दी गई। जब कोड़े लग रहे थे तब इंडोनेशिया की कुछ पुलिस अधिकारी भी मौजुद थे। जब महिला को कोड़े बरसाए जा रहे थे तो भारी संंख्या में लोग पने मोबाइल फोन में घटना का वीडियो बना रहे थे।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति विडोडो से विस्तृत रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की

इंडोनेशिया के केवल इस जगह पर लागू है शरिया कानून

जानकारी के लिए बता दें कि, इंडोनेशिया के Aceh प्रोविन्स में ही केवल शरिया कानून लागू हौ और यहां कुरान के तहत कानून का पालन किया जाता है। सजा से पहले महिला को एक सफेद ड्रेस की इस्लामिक ड्रेस पहनाई और जमीन पर बैठने का आदेश दिया गया फिर दूसरी महिला ने उस पर एक के बाद एक 17 कोड़े मारे।

प्रमुख खबरें

Pakistan को हराकर भारत 10वीं बार बना SAFF Championship विजेता, Suhail Bhat चमके

Agra-Lucknow Expressway पर सर्दी में बदली स्पीड लिमिट, रात में 50 से 60 किमी तय

Shreyas Iyer की कप्तानी वाली Team India पर ICC का एक्शन, 5वें ODI में 35% मैच फीस कटी

बांग्लादेश में Chinmoy Krishna Das की सुरक्षा पर अधीर ने विदेश मंत्रालय से पूछा सवाल