केरल के ‘लॉज’ में महिला की गला घोंटकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2025

केरल में एर्णाकुलम जिले के एक ‘लॉज’ में 34 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिस कमरे में महिला का शव मिला, उसी कमरे से नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया द्वारा दी गई खबरों के मुताबिक, बीनु ने अखिला का शव अपने मित्रों को वीडियो कॉल के जरिए दिखाया, जिसके बाद उसके मित्रों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। अलुवा पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल उनकी हिरासत में है और गहन पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay