Gujarat में महिला के अंडरगार्मेंट्स हो रहे थे चोरी, पड़ोसी पर शक जताने में हुआ बवाल, 10 घायल

By रितिका कमठान | Jul 01, 2023

चोरी की घटनाएं कहीं ना कहीं होती रहती है। कभी लाखों के जेवरात चोरी होते हैं तो कभी घर से लाखों करोड़ों रुपये की नगदी गायब होती है। पुलिस के पास आम जनता अलग अलग तरह की चोरी की शिकायतों को लेकर पहुंचती है, जिनका जिक्र कई बार खबरों के जरिए सामने आता है। वहीं चोर भी कई बार अनोखे तरीके से कई चोरी की वारदात को अंजाम देते है।

महिला ने इस घटना में अपने पड़ोसी पर उसके अंडरगार्मेंट्स चुराने का आरोप लगाया है। महिला द्वारा इस कदर आरोप लगाए जाने के बाद गांव में विवाद काफी अधिक बढ़ गया। इस विवाद में कुल 10 लोग घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलने के बाद धंधुका पुलिस के पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अपने अंडरगार्मेंट्स को सुखाने के लिए बालकनी में डालती थी जो चोरी हो जाते थे।

महिला ने जुटाई जानकारी

दरअसल  महिला ने चोर को पकड़ने के लिए सीसीटीवी की मदद ली और उसकी फुटेज खंगाली। इसके बाद आपत्तिजनक फुटेज सामने आई, जिससे पता चला कि महिला के पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति ही उसके अंडरगार्मेंटस को चोरी कर रहा था। इसके बाद महिला ने व्यक्ति को रंगे हाथों अंडरगार्मेंट्स चुराते हुए पकड़ा। इसके बाद मामला ऐसा बढ़ा लाठी, पाईप की मदद से महिला के घरवालों और पड़ोसी के बीच  लड़ाई हुई। इस लड़ाई ने काफी गंभीर रूप ले लिया। महिला के परिजन और आरोपी पड़ोसी के परिजन आपस में भिड़ गए। 

इस घटना में कुल आठ से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने इस मामले में दोनों तरफ के कुल 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के परिजनों के खिलाफ बवाल करने और नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर कर ली है। पुलिस ने एफआईआर में छेड़छाड़, नुकसान पहुंचाने और झगडा करने की धाराएं लगाई है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन