17 साल की शादी में 16 सालों से लगातार गर्भवती हो रही ये महिला, अब तक 12 बच्चों को दे चुकी है जन्म

By प्रिया मिश्रा | Jul 29, 2022

शादी के बाद माता-पिता बनना हर कपल का सपना होता है। आजकल ज्यादातर लोग एक या दो बच्चे पैदा करना पसंद करते हैं। इसके पीछे कई कारण है जैसे बढ़ती महंगाई, वर्किंग पेरेंट्स आदि। छोटे परिवार होने का एक फायदा यह भी है कि पेरेंट्स अपने बच्चों की परवरिश अच्छी तरह कर सकते हैं। जहां आज के समय में लोग एक या दो बच्चे से ज्यादा नहीं चाहते हैं। वहीं, आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने बच्चों को जन्म देने के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आपको बता दें कि आयरिस नाम की यह महिला 12 बार मां बन चुकी है।

इसे भी पढ़ें: मंकीपॉक्स से बचाव के लिए WHO चीफ ने पुरुषों को दी सलाह, कहा - 'अपने सेक्स पार्टनर्स की संख्या कम करें'

आयरिस एक पेशेवर कोरियोग्राफर हैं। उनकी साल 2005 में इंटरनेशनल डांसर कॉर्डेल से मुलाकात हुई। दोनों के प्यार को शादी में बदलने में देर नहीं लगी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह गर्भवती हो गईं। कॉर्डेल का पहले से एक बेटा था। इसके बाद उन्होंने ने एक के बाद एक 11 बच्चों को जन्म दिया। आयरिस ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बच्चे होने से उन्हें आध्यात्मिक परिवर्तन का आनंद मिला। आयरिस ने अपने मातृत्व के अनुभव को इंटरनेट पर भी साझा किया है। लेकिन उन्होंने यह भी माना कि बच्चे को जन्म देना आसान नहीं है। उनके 6 बच्चों का जन्म सर्जरी से हुआ था। आईरिस का यूट्यूब चैनल है जिस पर वह फैमिली डांस वीडियोज शेयर करती हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा