ब्राजील फुटबॉलर नेमार पर लगा बलात्कार का आरोप, पीड़िता ने टीवी इंटरव्यू में दिया ब्यौरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

रियो दि जिनेरियो। ब्राजील के सुपरस्टार फुटबॉलर नेमार पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला ने पहली बार टीवी इंटरव्यू में पेरिस के एक होटल में हुई इस घटना का ब्यौरा दिया। कथित पीड़िता नजीला टी मेंडेस डिसूजा के इंटरव्यू के अंश ब्रासीलिया में कतर और ब्राजील के बीच दोस्ताना मैच से एक घंटे पहले प्रसारित हुए। पूरा इंटरव्यू सोमवार को प्रसारित किया जायेगा। 

महिला ने कहा कि उसे नेमार पसंद था और वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी। नेमार ने उसे ब्राजील से पेरिस आने का हवाई टिकट दिया और उसे पेरिस के एक होटल में रखा। 

उस महिला ने कहा कि पहली ही मुलाकात में वह काफी बदला हुआ लगा। वह लड़का नहीं था जो मुझे मैसेज करता था। वह काफी आक्रामक था। शुरू में तो वह काफी नर्म दिखा लेकिन बाद में मुझे चोट पहुंचाने लगा। 

इसे भी पढ़ें: हम कैच लेने में और गेंदबाजी में इतने सटीक नहीं रहे: केन विलियमसन

जब से यह मामला प्रकाश में आया है, ब्राजील के मीडिया में छाया हुआ है। प्रशंसकों को डर है कि इसका असर कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में नेमार के प्रदर्शन पर पड़ेगा। दूसरी ओर नेमार ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand