शादी के बाद अधेड़ उम्र की महिला ने छुपकर बनाया बॉयफ्रेंड, पति को चला पता, दे डाली ये सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

अगरतला। त्रिपुरा के खोवई जिले में विवाहेतर संबंध रखने के संदेह में अधेड़ उम्र की एक महिला को कथित तौर पर पीटा गया और उसे उसके कथित प्रेमी से विवाह करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि कथित घटना शनिवार रात तेलियामुरा थाना क्षेत्र के मध्य कृष्णापुर में हुई, जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेलियामुरा अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सोनाचरण जमातिया ने कहा, ‘‘हम यह जानने के लिए एक दल को पीड़िता से मिलने भेजेंगे कि वास्तव में क्या हुआ था। पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन कथित घटना की जांच की जाएगी।’’

इसे भी पढ़ें: हेल्थ एजेंसी ने कोविड डेटा के बजाय शेयर कर दिया पॉर्न वीडियो का लिंक, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

त्रिपुरा महिला आयोग (टीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष बरनाली गोस्वामी ने इस कथित घटना की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘किसी सभ्य समाज में हम एक महिला पर इस तरह के निर्मम अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकते। किसी विवाहित महिला और पुरुष के बीच जबरदस्ती विवाह कोई आम बात नहीं है। हम यह जानने के लिए पीड़िता से मिलने एक दल भेजेंगे कि वास्तव में क्या हुआ था।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा