Numerology Tips: बला की खूबसूरत होती हैं इन तारीखों पर जन्मी महिलाएं, हर जगह छोड़ती हैं अपना प्रभाव

By अनन्या मिश्रा | Aug 29, 2025

हर किसी को अपनी खासियत जानना बहुत जरूरी होता है। खासकर अपनी जन्म तारीख से जुड़ी बातें हर कोई जानना चाहता है। हम सभी अपने आकर्षण, खूबसूरती और व्यक्तित्व के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। खासकर महिलाएं यह सब जानना चाहती हैं। बता दें कि ज्योतिष और अंकशास्त्र में आपकी जन्मतिथि के आधार पर एक मूलांक होता है। जोकि आपके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। अंकशास्त्र की मानें, तो कुछ खास मूलांक वाली महिलाएं अप्सरा जैसी सुंदर होती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए उन मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन मूलांक की महिलाएं आकर्षक और मनमोहक होती हैं। जो भी इन महिलाओं को देखता है, वह उनकी सुंदरता से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता है।


मूलांक 4 वाली महिलाएं

जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। यह महिलाएं अपने खास अंदाज और अलग पहचान के लिए जानी जाती हैं। इनकी सुंदरता हटकर होती है और इनके अंदर दृढ़ता, आत्मविश्वास और एक चार्म होता है। यह महिलाएं निडर, व्यावहारिक और आत्मनिर्भर होती है। जोकि इनको बेहद खास बनाता है। इसलिए इन महिलाओं से हर कोई आकर्षित होता है। इस मूलांक की महिलाएं अपने काम को लेकर बेहद जुनूनी होती हैं। इसलिए हर किसी का ध्यान इनके ऊपर होता है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: महादेव की कृपा से चमकेगी किस्मत, घर में ऐसे लगाएं शिव की चतुर्भुज तस्वीर


मूलांक 6 वाली महिलाएं

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। यह महिलाएं शुक्र ग्रह के प्रभाव में होती हैं। शुक्र ग्रह को सौंदर्य, प्रेम और कला का प्रतीक माना जाता है। इस मूलांक वाली महिलाएं स्वाभाविक रूप से आकर्षक और सुंदर होती हैं। इनके बाल, स्किन और पहनावा काफी सलीकेदार होता है। इनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान और आत्मविश्वास होता है। इन महिलाओं के अंदर खास किस्म की कोमलता और भावुकता होती है। जोकि इनको सबसे अलग बनाती हैं। लोग इनकी खूबसूरती और स्वभाव के कायल हो जाते हैं।


मूलांक 7 वाली महिलाएं

बता दें कि जिन महिलाओं का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को होता है। उन लोगों का मूलांक 7 होता है। यह महिलाएं दिखने में बेहद खूबसूरत और अप्सरा जैसी होती हैं। इनमें एक गहराई होती है, जोकि इनको दूसरों से अलग बनाती है। यह महिलाएं शांत और कोमल होती हैं और उनकी आंखों में एक तरह की चमक और चेहरे पर अनकही कहानी होती है, जोकि देखने वालों को बांध लेती है। इनका आकर्षण सिर्फ बाहरी नहीं बल्कि यह अपने आत्मविश्वास, विचारों और सरल स्वभाव से भी लोगों को प्रभावित करती हैं। इन महिलाओं के बातचीत का ढंग, फैशन सेंस और इसके विचार इनको सबसे अलग बनाते हैं। यह महिलाएं जिस भी माहौल में रहें, वहां पर अपना प्रभाव जरूर छोड़ती हैं।

प्रमुख खबरें

Ghulam Ali Birthday: बाल कलाकार से ग़ज़ल सम्राट तक, उस्ताद गुलाम अली के जीवन की अनमोल दास्तां

America में पुतिन के करीबी की संपत्तियों का प्रबंधन करने के लिए एक कंपनी 71 लाख डॉलर का जुर्माना

Uttar Pradesh: तीन वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को आजीवन सश्रम कारावास

JP Nadda शुक्रवार को Jharkhand के देवघर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे