Relationship Choices । सिर्फ दिखावे के लिए Muscular मर्दों को डेट करती हैं महिलाएं, शादी के लिए पसंद आते हैं ऐसे पुरुष

By एकता | Nov 15, 2023

महिलाएं अपनी पसंद के लिए जानी जाती हैं, जिसे समझना पुरुषों के बस की बात नहीं है। जब बात डेटिंग की आती है तो महिलाओं को आकर्षित दिखने वाले पुरुष पसंद आते हैं। लेकिन जब बात शादी की होती है तब महिलाओं की पसंद पुरुषों के आकर्षण से हटकर उनके ह्यूमर पर अटक जाती है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Age Gap In Relationship । उम्र के अंतर वाले रिश्तों को संभालना नहीं होता आसान, ऐसे बेहतर बनाए रिश्ता

मनोविज्ञान प्रशिक्षक मिच ब्राउन ने कहा, "हमारा डेटा बताता है कि ताकत और ह्यूमर महिलाओं की प्राथमिकताओं पर अपने प्रभाव में स्वतंत्र हैं। हालांकि हम यह दिखाना जारी रखते हैं कि महिलाएं शॉर्ट-टर्म रिश्तों में पुरुषों की ताकत और लॉन्ग-टर्म रिश्तों में उनके ह्यूमर को प्राथमिकता देती हैं।" शोधकर्ताओं ने बताया कि उनका ये शोध दर्शाता है कि कैसे महिलाएं शार्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म रिश्तों के लिए साथियों में प्राथमिकताएँ निर्धारित करने में शारीरिक विशेषताओं और व्यवहार को प्राथमिकता देती हैं।

प्रमुख खबरें

Hyderabad में नया Talent Hub शुरू कर रही DoorDash, 2 साल में होगी 3000 भर्तियां

INDIA गठबंधन CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करे: Uddhav Thackeray

Kathua में CISF DG Praveer Ranjan ने किया शिविर का दौरा, 4 जवानों की मौत के बाद हालात का लिया जायजा

वैश्विक संकट के बीच भारत में कारोबारी विश्वास मजबूत, ASSOCHAM सूचकांक में 5.6 प्रतिशत सुधार