पहली बार महिला राजनयिक के साथ अफगानिस्तान पहुंचा भारतीय दल, जानिए किन मुद्दों पर हुई बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

नयी दिल्ली।अफगानिस्तान की यात्रा पर गए एक भारतीय दल में महिला राजनयिक भी शामिल हैं। ये दल अफगानिस्तान के लिए मुहैया करायी गई मानवीय सहायता के वितरण की देखरेख के लिए काबुल पहुंचा है। भारतीय दल ने तालिबान के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी मुलाकात की। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि दीप्ति झारवाल विदेश मंत्रालय की पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान इकाई का हिस्सा हैं।

इसे भी पढ़ें: बाइडन ने कड़े बंदूक कानून का आह्वान किया, कहा-और कितने नरसंहार होंगे?

भारतीय दल में महिला राजनयिक को शामिल किए जाने का मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान सरकार पर अफगानिस्तान में महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित नहीं करने का दबाव बना रहा है। सूत्रों ने बताया कि काबुल में भारतीय दल ने अफगानिस्तान के कार्यकारी विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी के साथ बैठक की और इस दौरान झारवाल भी मौजूद रहीं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें महिला राजनयिक को काबुल में भारतीय दल के साथ देखा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा