बिहार में हर घर से उठेगी महिला उद्यमी! नीतीश सरकार ने लॉन्च की ऐतिहासिक योजना

By प्रभासाक्षी टीम | Aug 29, 2025

बिहार के हर घर में एक महिला उद्यमी तैयार होगी! जी हां, ये कोई गप नहीं है। आज इसकी रूप रेखा और सीएम नीतीश कुमार के इस विजन का ऐलान कर दिया गया है। जो बिहार की अर्थव्यवस्था को नई ताकत तो देगा ही बल्कि बिहार से पलायन की मजबूरी भी खत्‍म कर देगा। आज कैबिनेट की बैठक में इस नीति को अमली जामा पहना दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Bihar: हरियाली संवारने में अहम भूमिका निभा रही हैं जीविका दीदियां, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को मिल रही मजबूती

10000 रुपये की पहली किस्‍त मुफ्त!

इस योजना की शुरुआत इसी सितंबर 2025 से हो जाएगी। इसके तहत महिलाओं को 10 हजार रुपये की पहली किस्त सीधे बैंक खाते में दी जाएगी। यह अनुदान के रूप में होगा। जिसे रोजगार करने वाली महिलाओं को लौटाने की भी आवश्‍यकता नहीं होगी। रोजगार शुरू करने के छह माह बाद उनके काम का आकलन किया जाएगा। यदि वो एक सफल उद्यमी के बनने में सफल हुईं तो ऐसी महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त राशि भी दी जा सकेगी।

ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई जिम्‍मेदारी

इस योजना के सफल संचालन के लिए ग्रामीण विकास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से लेकर शहर तक हाट-बाजार विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है। जिसका फायदा उद्यमी महिलाओं को सीधे तौर पर मिलेगा।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम: सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह योजना बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा महत्‍वपूर्ण होने वाला है। यह योजना अब तक का सबसे बड़ा कदम होगा। सीएम नीतीश कुमार का मानना है कि “हर घर से एक महिला उद्यमी तैयार होगी तो बिहार की अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी और पलायन की मजबूरी भी कम होगी।”

प्रमुख खबरें

India Tour पर Japanese Woman का दर्द, बोलीं- Varanasi में पीछा हुआ, Mumbai में यौन उत्पीड़न

America ने बदला Energy का पूरा खेल, Gulf देशों को पछाड़कर बना भारत का टॉप गैस सप्लायर

World Cup 2026 से पहले Japan को दोहरा झटका, कप्तान Wataru Endo बाहर, किया संन्यास का ऐलान

Mexico vs South Africa: फुटबॉल कम, Red Cards का ड्रामा ज्यादा, FIFA के नए टूर्नामेंट पर उठे सवाल