बॉलीवुड में महिलाओं की स्थिति क्या हैं? इन फीमेल डायरेक्टर्स ने किया खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

मुंबई। फिल्म निर्माता जोया अख्तर, रीमा कागती, अलंकृता श्रीवास्तव और नित्या मेहरा का मानना है कि बॉलीवुड में महिला प्रधान कहानियां बढ़ी है लेकिन अब भी पुरुषों के बराबर प्रतिनिधित्व दूर की बात है। अमेजन प्राइम वीडियो की इंडिया ओरिजनल ‘‘मेड इन हेवन’’ में काम करने वाली फिल्म निर्माताओं का मानना है कि स्थिति बदली है लेकिन इंडस्ट्री में महिलाओं के खिलाफ धारणाएं अब भी बनी हुई है। यह कार्यक्रम महिलाओं की टीम ने ही लिखा है और इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी कलाकारों के तत्काल रूप से रद्द हो वीजा- AICWA

जोया ने कहा, ‘‘एक समय ऐसा होता होगा जब महिलाओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता था लेकिन मुझे ऐसा अनुभव नहीं हुआ।’’उनका मानना है कि फिल्म निर्माता के महिला या पुरुष होने से ज्यादा यह मायने रखता है कि वह किस तरह की फिल्म बनाना चाहती या चाहता है। ‘‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’’ की निर्देशक अलंकृता ने कहा कि ऐसी व्यवस्था है जिसमें महिलाओं को शामिल नहीं किया और आंकड़ों की बात करें तो महिलाओं ने फिल्म इंडस्ट्री में केवल छह प्रतिशत फिल्मों का निर्देशन किया है।

इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड अभिनेत्री किएरा नाइटली नहीं करना चाहतीं है न्यूड सीन

रीमा ने कहा कि महिलाओं को व्यवस्था से बाहर रखना सशस्त्र बलों में भी देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सामाजिक बात है और यह दुनियाभर में है। यह प्रमुख समस्या है लेकिन मुझे लगता है कि निश्चित तौर पर हम बदल रहे हैं।’’रीमा के साथ मिलकर फिल्में लिखने वाली जोया ने कहा कि हमारी इंडस्ट्री में महिला कहानीकारों को जिस तरह से अपनाया जा रहा है वैसा अमेरिका में नहीं हो रहा।

जोया ने कहा, ‘‘हम बेहतर स्थिति में है। मुझे नहीं लगता कि आज प्रोड्यूसर कह रहे हैं ‘ओह, वह एक महिला है’, मुझे नहीं लगता कि वैसा हो रहा है।’’‘‘बार बार देखो’’ से पदार्पण से पहले आंग ली और मीरा नायर को असिस्ट करने वाली नित्या ने कहा कि आज एक फिल्म के सेट पर पहले के मुकाबले ज्यादा महिलाएं होती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं असिस्टेंट निर्देशक थी और पहली बार मुंबई आई तो मुझे सेट पर महिलाओं की संख्या याद है, वे केवल हेयर, मेकअप, वार्डरोब के लिए होती थी। बस। अब जब मैं सेट पर जाती हूं तो मुझे विभिन्न विभागों में कई महिलाओं को काम करते हुए देखकर खुशी होती है।’’

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति