जेल में बंद महिलाओं को अक्सर लांछना व भेदभाव का सामना करना पड़ता है : प्रधान न्यायाधीश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2021

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने बुधवार को कहा कि जेल में बंद महिलाओं को अक्सर ‘ गंभीर पूर्वाग्रह, लांछना और भेदभाव’ का सामना करना पड़ता है तथा पुरूष कैदियों की भांति इन महिला कैदियों का समाज में फिर से एकीकरण सुनिश्चित करने के लिए कल्याणकारी राज्य के रूप में भारत का सेवाएं प्रदान करने का दायित्व बनता है।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नाल्सा) के प्रधान संरक्षक प्रधान न्यायाधीश उसकी एक बैठक को संबोधित कर रहे थे जिसमें नव नियुक्त सदस्यों ने हिस्सा लिया।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ कैद की सजा काट चुकी महिलाओं को अक्सर गंभीर पूर्वाग्रह, लांछना एवं भेदभाव का सामना करना पड़ता है जिससे उनका पुनर्वास एक कठिन चुनौती बन जाता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ बतौर कल्याणकारी राज्य, महिला कैदियों को ऐसे कार्यक्रम एवं सेवाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है जिससे उनका प्रभावी तरीके से पुरूषों के समान ही समाज में फिर से एकीकरण हो सके।’’

न्यायमूर्ति रमण ने कहा कि समाज में महिला कैदियों के पुन: एकीकरण के लिए शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण में गैर भेदभावकारी पहुंच तथा गरिमामय एवं लाभकारी कार्य जैसे उपायों की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : लोकसभा चुनाव से पहले Shah Rukh Khan ने लोगों से वोट देने का अनुरोध किया

गर्मी से राहत पाएं स्वादिष्ट लाहौरी जीरा ड्रिंक बनाकर, नोट करें रेसिपी

पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज उनकी आवभगत होती है : Yogi Adityanath

चौथी तिमाही में GDP वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत, 2023-24 में सात प्रतिशत रहने का अनुमान