पुरुषों की तुलना में अधिक यौन साथी रखती हैं इन राज्यों की महिलाएं, सर्वे में हुआ खुलासा

By एकता | Aug 24, 2022

किसी से सामान्य तौर पर सवाल पूछा जाए कि महिला या पुरुष किसके यौन साथी ज्यादा होते हैं या फिर ये कहिये कि कौन अलग-अलग लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाता है? इस सवाल के जवाब में ज्यादातर लोग पुरुषों का ही नाम लेंगे। यह हमारी सोसाइटी की बेहद आम धारणा है कि पुरुष ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध रखते हैं और महिलाएं पूरी जिंदगी सिर्फ एक ही पुरुष के साथ संबंध बनाती हैं। लेकिन राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के हालिया आंकड़ों ने सोसाइटी की इस धारण को गलत साबित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: एक शख्स काम में था व्यस्त तो भाई ने निभाई शादी की रस्में, सोशल मीडिया पर पत्नी का उड़ा मजाक

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 1.1 लाख महिलाओं और 1.1 लाख पुरुषों के बीच साल 2019-21 के दौरान किया गया था। इस सर्वेक्षण में पता चला कि कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के सेक्स पार्टनर की संख्या अधिक थी। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं। इनमें से राजस्थान में महिलाओं के 3.1 सेक्स पार्टनर थे, जबकि उनकी तुलना में पुरुषों के 1.8 ही सेक्स पार्टनर थे।

प्रमुख खबरें

QUAD से लेकर Terrorism तक, PM Modi और Albanese की बैठक के क्या हैं मायने?

मोदी के पहुंचने से पहले दरवाजे तोड़कर कहां घुसी ऑस्ट्रेलिया की पुलिस, कट्टरपंथियों की अब खैर नहीं!

चाबहार पर हमले से बौखलाया ईरान, कुवैत-बहरीन में भीषण मिसाइल अटैक

केजरीवाल ने सरकार से की बड़ी मांग, पेट्रोल की कीमत 82 रुपये होनी चाहिए, 102 रुपये नहीं