महिलाओं ने हर क्षेत्र में काबिलियत साबित की, समुद्री क्षेत्र भी अपवाद नहीं: लेखी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2022

मुंबई|  केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित की है और समुद्री क्षेत्र भी इसका अपवाद नहीं है।

विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री लेखी ने यहां ‘समुद्री क्षेत्र की महिलाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के उद्घाटन समारोह में शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) की महिला अधिकारियों के साथ शिरकत करते हुए कहा कि भारतीय नौसेना में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक 6.5 फीसदी है

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, लेखी ने समुद्री उद्योग की महिला कर्मचारियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इस क्षेत्र में महिलाओं की संख्या महज दो फीसदी है।

यह कार्यक्रम एससीआई ने समुद्री क्षेत्र की महिलाओं के पहले अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित किया। अब हरेक साल18 मई को यह दिवस मनाया जाएगा। पिछले साल संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन ने 18 मई को समुद्री क्षेत्र की महिलाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने का प्रस्ताव अपनाया था।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान