मंत्री बिसाहूलाल के खिलाफ महिला कांग्रेस पहुँची थाने, भाजपा को नोटिस जारी

By दिनेश शुक्ल | Oct 20, 2020

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी भाजपा प्रत्याशी और मंत्री बिसाहूलाल के खिलाफ एफआईआर करने मंगलवार को थाने पहुँची। भाजपा प्रत्याशी और शिवराज सरकार में मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी के खिलाफ सोमवार को अभद्र टिप्पणी की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मंगलवार को बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ कुंजाम की पत्नी को कहे गये अपशब्दों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस द्वारा संयुक्त रुप से थाने का घेराव किया और कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत की गई है। जबकि रिटर्निंग अधिकारी ने बिसाहूलाल सिंह की अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी की आपत्ति के बाद भी कमलनाथ बोले माफी क्यों मांगू

वहीं मंगलवार को ही अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के रिटर्निंग अधिकारी ने भाजपा को नोटिस जारी कर मंत्री बिसाहूलाल सिंह के उस बयान पर जवाब मांगा है जिसमे उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ की पत्नी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। रिटर्निंग अधिकारी ने मीडिया में चल रही खबरों में स्वत: संज्ञान लेकर नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी को सोमवार को सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी की थी। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी ने कैमरों के सामने आकर कहा कि मैं बिसाहूलाल सिंह को पिता के समान मानती थी, लेकिन मेरे पति चुनाव लड़ रहे है तो वह गंदा आरोप लगा रहे है मेरे को बोलते है कि वो रखैल है, मेरे बच्चों पर इसका क्या असर पड़ेगा। इस दौरान कुंजाम की पत्नी का गला भर आया और वह रोने लगी। 

प्रमुख खबरें

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए