Women's Health: डिलीवरी के बाद शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए करें इन चीजों का सेवन

By एकता | Jun 13, 2022

प्रेगनेंसी का समय महिलाओं के जीवन का सबसे सुखद पड़ाव होता है। इस दौरान महिलाओं को अपना ख़ास ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन प्रेगनेंसी से कहीं ज्यादा उन्हें डिलीवरी के बाद अपनी देखभाल करनी पड़ती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर शारीरिक रूप से कमजोर हो जाता है और उन्हें अपने बच्चे को स्तनपान भी करवाना पड़ता है। इसलिए इस दौरान महिलाओं को अपने खान-पान पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि माँ का दूध ही शिशु के लिए पोषण का मुख्य स्रोत होता है। यहीं वजह है कि डिलीवरी के बाद महिलाएं जो भी खाती है उसका सीधा असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए जरुरी पोषक तत्वों का सेवन करते रहना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

बादाम में बड़ी मात्रा में जरुरी पोषक और विटामिन पाए जाते हैं। बादाम में मौजूद ओमेगा-3 बच्चे के मस्तिष्क के कार्यों को विकसित करने में मदद करता है। इसलिए नयी माँ को अपनी डाइट में इन्हें शामिल करने की सलाह दी जाती है। बादाम को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप उनका भिगोकर सेवन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Night Eating Syndrome: रात को उठ-उठकर खाने की है आदत तो हो जाएँ सावधान, इस गंभीर बीमारी का हो सकते हैं शिकार

लौकी

नयी माँ के लिए लौकी का सेवन करना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लौकी विटामिन सी, विटामिन ए, सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फोलेट, आयरन और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से महिलाओं को ब्रेस्टमिल्क को बढ़ाने में और डिलीवरी के बाद वजन घटाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में हो गई है Love Hormones की कमी? इन चीजों का करें सेवन, रिश्ते में भर जाएगा जोश

अंडा और चिकन

अगर आप मांसाहारी हैं तो डाइट में अंडा और चिकन शामिल करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलेंगे। डिलीवरी के बाद इन दोनों चीजों का सेवन करने से शरीर में प्रोटीन, कैल्शियम, ओमेगा की कमी दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा अंडा और चिकन शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करने और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित