FIH Olympic Qualifier । टीम इंडिया के हाथ से निकला ओलंपिक कोटा, जापान के हाथों मिली हार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2024

रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने से चूक गई जिसे एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर में तीसरे चौथे स्थान के मुकाबले में जापान ने 1 . 0 से हराया। टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम की इस हार ने प्रशंसकों के दिल तोड़ दिये तो पेरिस में पदक की उम्मीद कर रहे थे।

 

जापान के लिये काना उराता ने छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। यह बढत आखिरी मिनट तक बनी रही जबकि भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। भारत को मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका। अमेरिका और जर्मनी फाइनल में पहुंचकर पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका