DLF Golf Club में 22 अक्टूबर से शुरू होगा Women's Indian Open, 5 लाख डॉलर का होगा मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 29, 2026

महिला इंडिया ओपन 2026 गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में 22 से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा। गत चैंपियन सिंगापुर की शेनोन टेन अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगी जबकि 2024 की विजेता इंग्लैंड की लिज यंग और 2022 की विजेता जर्मनी की ओलीविया कोवान भी इस पांच लाख डॉलर इनामी प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र होंगी। भारत की महिला गोल्फरों की नजरें 10 साल में पहली बार इंडिया ओपन का खिताब जीतने पर टिकी होंगी।

इसके अलावा स्थानीय खिलाड़ियों में अवनि प्रशांत, हिताशी बख्शी और वाणी कपूर पर भी नजरें रहेंगी। महिला इंडिया ओपन एशिया की शीर्ष लेडीज यूरोपीय टूर प्रतियोगिताओं में से एक है। लेडीज यूरोपीय टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट 2025 में शीर्ष पर रहने वाली टेन के अलावा 2024 में शीर्ष पर रहने वाली स्विट्जरलैंड की चियारा टेंबरलिनी , 2023 में शीर्ष पर रहने वाली थाईलैंड की त्रिचात चेंगलाब और पिछले साल इंडिया ओपन की उप विजेता एलिस ह्युसन भी कड़ी चुनौती पेश करेंगी।

प्रमुख खबरें

Telangana Assembly Gate पर महिला BRS विधायकों से बदसलूकी, High Court ने DGP को दिया पुलिस पहचान का आदेश

हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट पर एक्शन, AAP नेता Saurabh Bharadwaj और Jarnail Singh पर FIR दर्ज

45 लाख का दहेज, 10 तोला सोना नहीं भर सका लोभियों का पेट, पुणे में दहेज की हवस ने ली 24 वर्षीय मासूम IT इंजीनियर की जान, शादी के महज 120 दिन और खौफनाक अंत

Daiichi Sankyo केस में बैंकों का सामान्य Forensic Audit नहीं होगा, Supreme Court का आदेश