By Kusum | Sep 10, 2025
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए सभी आठ टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का 13वां सीजन 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। भारत इस टू्रनामेंट के लिए टीम घोषित करने वाली पहली टीम बनी।
वहीं टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम एक-दूसरे के खिलाफ सात ग्रुप-स्टेज मैच खेलेगी, जिसमें टॉप चार टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी। हाइब्रिड मॉडल लागू होने के कारण पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच श्रीलंका के साथ खेलेगी। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती है तो 29 अक्तूबर को ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा। और अगर ऐसा नहीं होता है तो गुवाहाटी में पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा।
वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में 30 अक्तूबर को खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला कोलंबो या नवी मुंबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान की जीत और हार पर वेन्यू का चयन होगा।
सभी 8 देशो के फुल स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।
रिजर्व खिलाड़ी- तेजल हसब्निस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, मिन्नू मणि, सयाली सतघरे।
पाकिस्तान महिला टीम- फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उप-कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सैयदा अरूब शाह।
बांग्लादेश महिला टीम- निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरगना हक, रुब्या हैदर जेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शंजीदा अख्तर माघला, निशिता अख्तर निशि, सुमैया अख्तर।
इंग्लैंड महिला टीम- नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्सी स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज।
न्यूजीलैंड महिला टीम- सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पोली इंग्लिस, बेला जेम्स, मेली केर, जेस केर, रोज़मेरी मैयर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहु।
दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम- लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मारिज़ैन कप्प, ताज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगसे।
श्रीलंका महिला टीम- चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरथने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पियमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसुरिया।
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम- एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।