पंद्रह साल बाद डे-नाइट के ऐतिहासिक टेस्ट में आमने सामने भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2021

गोल्ड कोस्ट। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय मैच में मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब गुरूवार से मेजबान के खिलाफ शुरू हो रहे दिन रात के अपने पहले टेस्ट में उसी लय को कायम रखना चाहेगी। तीसरा वनडे रविवार को खेला गया और सोमवार को विश्राम का दिन था तो मिताली राज की टीम को इस टेस्ट की तैयारी के लिये दो ही सत्र मिले। वनडे श्रृंखला में भारत को 1 . 2 से पराजय झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम पहली बार गुलाबी गेंद से खेल रही है लिहाजा खिलाड़ियों को तनिक भी आभास नहीं है कि चमकदार गुलाबी गेंद का क्या असर होगा। ऑस्ट्रेलिया ने दिन रात का एकमात्र टेस्ट नवंबर 2017 में खेला था। उसे भी अभ्यास का ज्यादा मौका नहीं मिल सका लेकिन मेट्रिकॉन स्टेडियम की हरी भरी पिच पर उसके तेज गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 8 दिनों में 27 लाख की बिरयानी खा गई इस्लामाबाद पुलिस, किसकी जेब से जाएगा बिल?

विकेटकीपर तानिया भाटिया की वापसी तय है जबकि वनडे श्रृंखला से बाहर रही पूनम राउत भी खेल सकती हैं। दूसरी ओर आस्ट्रेलिया को मैच से पहले झटका लगा चूंकि उनकी उपकप्तान रशेल हैंस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गई। कप्तान मेग लानिंग ने कहा कि टीम तेज गेंदबाजी हरुनमौला या विशेषज्ञ बल्लेबाज को उनकी जगह उतारेगी। वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने वाली अन्नाबेल सदरलैंड को मौका मिल सकता है।

टीमें : भारत : मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, पूनम राउत, जेमिमा रौद्रिगेज, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यस्तिका भाटिया, तानिया भाटिया, शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, रिचा घोष। आस्ट्रेलिया : मेग लानिंग (कप्तान), डार्सी ब्राउन, मेटलान ब्राउन, स्टेला कैंपबेल, निकोला कारी, हन्नाह डार्लिंगटन, एशले गार्डनर, एलिसा हीली, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनू, बेथ मूनी, एलिसे पैरी, जॉर्जिया रेडमेन, मोली स्ट्रानो, अन्नाबेल सदरलैंड, टायला ब्लेमिंक, जॉर्जिया वेयरहैम।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता