जब तक मैं हूं, नहीं दूंगा देश में चालक रहित वाहन लाने की अनुमति: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2019

नयी दिल्ली। केद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत में बिना चालक वाली कारों (ड्राइवरलेस) को अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि इससे लाखों लोगों का रोजगार छिन जाएगा। गडकरी ने मंगलवार को कहा कि देश की कई बड़ी हस्तियां मुझसे मिली हैं जिनका कहना है कि वे देश में चालक रहित वाहन लाना चाहती हैं। मैंने उनसे स्पष्ट कर दिया है कि जब तक मैं हूं, मैं देश में ऐसी गाड़ियों की अनुमति नहीं दूंगा। मुझे यह कहा गया कि क्या मैं नई प्रौद्योगिकी का विरोध कर रहा हूं। मैंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है।

गडकरी ने यहां खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा चमड़े की टूल किट के वितरण समारोह में कहा कि देश में 40 लाख ड्राइवर हैं। 25 लाख ड्राइवरों की कमी है। मैं एक करोड़ लोगों का रोजगार नहीं छीन सकता। 

प्रमुख खबरें

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

घुसपैठ से ध्यान भटकाने का खेल? Nishikant Dubey का आरोप- TMC ने Pakistan से दिलवाया बयान

Assam Election में BJP की जीत के दावों पर Hemant Soren का पलटवार, बोले- जमीनी हकीकत कुछ और है