भारत को पाकिस्तान या तालिबान नहीं बनने दूंगी, ममता बनर्जी का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देश को पाकिस्तान या तालिबान नहीं बनने देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा दल ने दावा किया है कि दक्षिण कोलकाता स्थित भवानीपुर विधानसभा सीट से अगर तृणमूल कांग्रेस जीतती है तो यह पाकिस्तान बन जाएगा। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा विभाजन की राजनीति करती है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो भवानीपुर से उपचुनाव लड़ रही हैं। बनर्जी ने प्रचार के दौरान कहा, ‘‘मैं भाजपा की नीतियां और राजनीति पसंद नहीं करती। वे लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने की राजनीति करते हैं।

इसे भी पढ़ें: मुंबई: मानखुर्द के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक मस्जिद में गई, मैं गुरुद्वारा में भी गई, और भाजपा को दोनों से समस्या है। मैं राजनीति में धर्म नहीं लाती, जबकि भाजपा के नेता केवल विभाजन की राजनीति की समझते हैं।’’ भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हिंदी भाषी लोगों की अच्छी खासी संख्या के बारे में टीएमसी की प्रमुख ने कहा कि वह उनके साथ हर सुख-दुख में खड़ी रहेंगी। इलाके के व्यवसायी समुदाय को रिझाने के लिए बनर्जी ने कहा कि वह देश की पहली नेता हैं जिन्होंने 2016 में नोटबंदी का विरोध किया था।

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश