प्रतिभूति बाजार में निवेशकों के लिए एक चार्टर तैयार करने का काम जारी: सेबी प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

नयी दिल्ली। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने कहा कि निवेश प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाने के लिये प्रतिभूति बाजार में निवेशकों के लिए एक चार्टर तैयार करने पर काम जारी है। चार्टर निवेशकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों तथा शिकायत निवारण तंत्र पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष अजय त्यागी ने नियामक की वार्षिक रिपोर्ट 2020-21 में कहा, ‘‘केंद्रीय बजट 2021-22 में घोषित निवेशक चार्टर को तैयार करने का काम जारी हैं।’’

इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुआ भूकम्प की पूर्व चेतावनी देने वाला पहला मोबाइल ऐप

रिपोर्ट में कहा गया है कि निवेशक चार्टर न केवल निवेश प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाने में मदद करेगा, बल्कि बाजार में निवेशकों को बेहतर ज्ञान के साथ निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। निवेशकों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021-22 में वित्तीय निवेशकों के लिए एक निवेशक चार्टर पेश करने का प्रस्ताव रखा था।

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत