श्रमिक की बेटी सुनिधि ने राइफल शूटिंग में बढ़ाया देश और मध्य प्रदेश का गौरव

By दिनेश शुक्ल | Aug 19, 2020

भोपाल। प्रतिभा किसी को आगे बढ़ने से कभी नहीं रोक सकती है, बस आगे बढ़ने का जूनून होना चाहिए। भोपाल की सुनिधि  चौहान  ने भी कभी नहीं सोचा था कि वह राइफल शूटिंग में ओलम्पिक कोर ग्रुप में थर्ड पोजीशन प्राप्त कर पाएंगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय खेल सुविधाओं और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के चलते श्रमिक की बेटी सुनिधि  चौहान आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। भोपाल स्थित आचार्य नरेन्द्र देव नगर गोविन्दपुरा निवासी श्रमिक राम समुझ  चौहान की बेटी सुनिधि  चौहान को बचपन से ही शूटिंग का लगाव रहा है। वह जब कॉलेज में पहुंची तब एनसीसी में रहकर उनकी राइफल चलाने की हसरत पूरी हुई और यहाँ रहकर सुनिधि को राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिला। उनकी शानदार प्रतिभा से प्रभावित एनसीसी कमांडर आफीसर ने उन्हें शूटिंग खेल में कैरियर बनाने के लिए मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया।

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने शिवराज सरकार को बताया अंधी, लूली, लंगड़ी सरकार

ओलम्पिक कोर ग्रुप में ओलम्पिक के दावेदार खिलाड़ियों में शामिल सुनिधि  चौहान इन दिनों प्रतिभा निखारने के लिए कड़ा परिश्रम कर रही हैं। सुनिधि ने बताया कि प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी की पहल पर स्थापित विश्व स्तरीय शूटिंग अकादमी के माध्यम से मुझे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिला। अकादमी के माध्यम से मिल रहे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं आधुनिक खेल सुविधाओं की बदौलत आज मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है और इसके लिए मैं हृदय से मध्य प्रदेश सरकार की आभारी हूं।

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता