सेंट्रल विस्टा परियोजना के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा से कामगार गौरवान्वित महसूस कर रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2022

नयी दिल्ली। सेंट्रल विस्टा परियोजना के कामगार मोहम्मद आबिद ने कहा कि परियोजना में योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई श्रमिकों की तारीफ से वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। दो महीने पहले अपने पिता की मृत्यु के बाद आबिद नौकरी के लिए बिहार के बांका जिला स्थित अपने घर से निकले थे। लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह दिल्ली में नये संसद भवन की परियोजना में काम करेंगे और प्रधानमंत्री द्वारा सराहे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: सांइस कॉन्क्लेव में PM मोदी बोले- देश जय अनुसंधान की राह पर चल पड़ा

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी निवासी बिनोद कुमार सिंह चौहान ने उम्मीद जताई कि ‘ऐतिहासिक’ काम में लगे श्रमिकों के लिए मोदी की प्रशंसा आवास, भोजन, पानी, परिवहन और समय पर भुगतान की बेहतर सुविधा सुनिश्चित कर सकती है। चौहान ने कहा, ‘‘हम मोदी जी को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमारी प्रशंसा की और इतिहास को आकार देने में हमारे योगदान को मान्यता दी। मुझे पूरा विश्वास है कि इससे कीर्ति नगर स्थित हमारे शिविर में रहने की स्थिति में सुधार होगा।’’

चौहान ने दावा किया कि उनके पास कानून की डिग्री है, लेकिन गरीबी ने उन्हें राजमिस्त्री के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया। कर्तव्य पथ के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे खंड के पुनर्विकास में लगे 16 कामगारों के एक समूह के साथ बातचीत की और उन्हें अपने परिवारों के साथ 2023 गणतंत्र दिवस परेड पर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘‘सेंट्रल विस्टा के श्रमजीवी और उनके परिवार अगले गणतंत्र दिवस परेड में मेरे विशेष अतिथि होंगे।'' कई अन्य श्रमिकों ने अपने अनुभव साझा किये। नये संसद भवन में बिजली आपूर्ति से संबंधित काम पर ठेकेदार की ओर से रखे गये नोएडा निवासी बबलू ने कहा, ‘‘कुछ सालों बाद किसी दिन कोई नये संसद भवन का उल्लेख करेगा, तो मैं उसे बताऊंगा कि मैंने इसके निर्माण में योगदान दिया है।’’

इसे भी पढ़ें: मोदी 12 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में विश्व डेयरी सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

नया संसद भवन बनाने का काम आधारभूत ढांचा निर्माण कंपनी टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड को सौंपा गया है, जो कि मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनिर्विकास परियोजना का एक हिस्सा है। सरकार की योजना संसद का शीत सत्र नये संसद भवन में आयोजित करने की योजना है। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर 2020 में किया था।

प्रमुख खबरें

Game of Thrones के Jon Snow अब बनेंगे हॉगवर्ट्स के प्रोफेसर! Kit Harington की हैरी पॉटर सीरीज में धमाकेदार एंट्री

BRICS Summit 2026: हंसो, बना रखी है क्यूं ये सूरत रोनी? एक जगह अगर जमा होंगे तीनों- मोदी-जिनपिंग और पुतिन

Kejriwal का BJP को चैलेंज: Punjab के 1000 Schools बनाम Gujarat के 1000 Schools, आओ करें तुलना

सही नेता से उज्ज्वल भविष्य: Sambit Patra बोले- BJP फैलाएगी PM Modi की Saptadhara