शिमला नगर निगम में जीत के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता--- सीएम

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 12, 2022

शिमला  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ओक ओवर में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के मंडल मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक मंडल कार्यकर्ता को अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी शिमला नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार केथलीघाट-शिमला बाईपास सड़क के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री से आग्रह करने पर विचार कर रही है। इस सड़क के पूर्ण होने से आगन्तुक और स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के पुराने मुद्दों की पहचान करनी चाहिए ताकि उनका शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी का पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच में उचित प्रचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय और राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को सबसे निचले पायदान के व्यक्ति तक पहंुचाया जाना चाहिए ताकि लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।

इसे भी पढ़ें: धर्मशाला के पूर्व मेयर और ईओ के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने शिमला शहर का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर को स्मार्ट सीटी योजना के तहत विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को बेहतर कार्य करना होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा पुनः सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि अटल टनल लाहौल घाटी के लोगों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।    

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित की

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत करते हुए कहा कि शिमला शहरी क्षेत्र का प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता नई उमंग के साथ कार्य करेगा ताकि राज्य में भाजपा पुनः सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि पार्टी शिमला नगर निगम में भी जीत हासिल करने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भूतकाल है और भाजपा वर्तमान व भविष्य है। उन्हांेने कहा कि शिमला शहर के लिए सतलुज नदी से विशाल पेयजल आपूर्ति योजना का कार्य उन्नति पर है जिससे अगले तीस वर्षों के लिए शिमला शहर की पानी की समस्या का समाधान होगा। मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेश शारदा ने मुख्यमंत्री और इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी शिशु धर्मा, अध्यक्ष हिमफेड गणेश दत्त, शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष व शिमला जिला भाजपा की प्रभारी डेजी ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता भी बैठक में उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा