विश्व तीरंदाजी ने शर्तों के साथ भारत पर लगा बैन हटाया, तीरंदाज दीपिका ने जताई खुशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2020

कोलकाता। विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी महासंघ के चुनाव के एक सप्ताह के भीतर उस पर लगा निलंबन हटा दिया। विश्व तीरंदाजी ने एक बयान में कहा कि महासंघ को विश्व तीरंदाजी के संविधान और नियमों का पालन करते हुए अच्छा प्रशासन देना होगा। भारतीय तीरंदाजों को निलंबन के कारण एशियाई चैम्पियनशिप में तटस्थ खिलाड़ियों के तौर पर उतरना पड़ा था। अब वे तिरंगे तले खेल सकेंगे। भारत को अगला टूर्नामेंट तीन सप्ताह के भीतर लास वेगास में इंडोर विश्व सीरिज में खेलना है। 

इसे भी पढ़ें: अंडर 19 विश्व कप न्यूजीलैंड के खिलाफ लय बरकरार रखने उतरेगा भारत

भारत की शीर्ष रैंकिंग की महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी राष्ट्रीय महासंघ से निलंबन हटाये जाने से खुश हैं और वह चाहती हैं कि खेल के प्रशासक भविष्य में फिर से इसी गलती का दोहराव नहीं करें। दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज ने पुणे से कहा कि हर कोई निलंबन के हटाये जाने से खुश है। हम अब अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। हम अब उम्मीद करते हैं कि एएआई बीती गलतियों को फिर से नहीं दोहराये और उसे इनसे सीख लेनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों मैच से एक दिन पहले कप्तानी छोड़ना चाहते हैं केन विलियमसन?

उन्होंने कहा कि हमें अब अपना कार्यक्रम पहले से पता चल जाना चाहिए ताकि हम तैयार रह सकें। उम्मीद है कि अब हम ट्रेनिंग करेंगे और प्रविष्टियां अब अंतिम समय पर नहीं भेजी जायेंगी। अगर सबकुछ समय से होगा तो इससे हमें मदद मिलेगी। हमारी यह उम्मीदें हैं। भारतीय तीरंदाजी संघ के नव नियुक्त अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि विश्व तीरंदाजी महासंघ ने भारतीय तीरंदाजी संघ से प्रतिबंध हटा लिया है। अब भारतीय तीरंदाज नये उत्साह से विश्व मंच पर उतरेंगे। शुक्रिया विश्व तीरंदाजी महासंघ।

प्रमुख खबरें

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America

World Cup में Surya तीसरे नंबर पर उतरें , भारत और वेस्टइंडीज का फाइनल चाहते हैं Lara

परिवारों की शुद्ध बचत तीन साल में नौ लाख करोड़ रुपये घटीः सरकारी आंकड़ा

देश के आठ प्रमुख शहरों में 2023 में खाली पड़े shopping mall की संख्या बढ़कर 64 हुई: Report