विश्व बैंक ने पेय जल परियोजनाओं से जुड़ी 30 करोड़ डॉलर के प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

चंडीगढ़। विश्वबैंक और एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक (एआईआईबी) ने पंजाब में नहर के पानी पर आधारित 30 करोड़ डॉलर (करीब 2,190 करोड़ रुपये) की पेय जल परियोजनाओं के लिये कर्ज सहायता मंजूर की है। पंजाब सरकार के बयान के अनुसार परियोजना का मकसद गुणवत्तापूर्ण पेय जल सुनिश्चित करना और अमृतसर तथा लुधियाना में पानी के नुकसान को कम करना है। आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार पूरी परियोजना का वित्त पोषण आईबीआरडी (विश्व बैंक), एशियाई बुनियादी निवेश बैंक और पंजाब सरकार करेगी। इसमें आईबीआरडी10.5 करोड, एआईआईबी 10.5 करोड़ डॉलर तथा पंजाब सरकार 9 करोड़ डॉलर उपलब्ध कराएगी।

इसे भी पढ़ें: अडाणी कपंनी को मिला 1,169 करोड़ का हाईवे प्रोजेक्ट, 2 साल में होगा काम पूरा

प्रवक्ता के अनुसार अमृतसर परियोजना में जल आपूर्ति का स्रोत ऊपर बारी दोआबा नहर है और 44 करोड़ लीटर प्रतिदिन जल शोधन संयंत्र का निर्माण जिले के वल्लाह गांव में किया जाएगा। जल शोधन के बाद उसकी आपूर्ति ‘ऊंचायी पर स्थापित टंकियों (ओएचएसआर) में की जाएगी। वहां उसे शहर के निवासियों को निरंतर जल आपूर्ति की जाएगी। इसी प्रकार, लुधियाना परियोजना में जल आपूर्ति का स्रोत सरहिंद नहर होगी। वहां के लिए दैनिक 85 करोड़ लीटर जल शोधन क्षमता का संयंत्र लगाया जाएगा। पानी का शोधन करने के बाद उसे ओएचएसआर में डाला जाएगा। वहां से उसकी आपूर्ति घरों में की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Gujarat News । मौलवी रच रहा था BJP नेताओं की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, WhatsApp से मिली अहम जानकारी

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार प्रज्वल की दुष्कर्म पीड़िताओं को वित्तीय सहायता देगी

प्रधानमंत्री मोदी भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे, लेकिन विकास और महंगाई पर नहीं बोलेंगे : Sanjay Raut

Amitabh Bachchan ने तमिल फिल्म ‘Vettaiyan की शूटिंग पूरी की