अब इस परेशानी से निपटने के लिए विश्व बैंक पाकिस्तान को देगा 18.80 करोड़ डॉलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2020

इस्लामाबाद। विश्वबैंक ने सोमवार को पयार्वरण खराब होने, जलवायु परिवर्तन से जुड़े जोखिमों का निदान करने के लिये पाकिस्तान को 18.80 करोड़ डालर का कर्ज देने की प्रतिबद्धता जताई है। विश्वबैंक ने कहा कि वह पारिस्थितिकी बहाल करने के प्रयासों और आपदा प्रबंधन में सुधार के लिये तकनीकी समर्थन के साथ ही वित्तपोषण भी उपलब्ध करायेगा। इसके लिये समय पर मौसम का अनुमान जारी करने और हरित आर्थिक वृद्धि लक्ष्यों को हासिल करने जैसे कदम उठाये जायेंगे।

जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एक वक्तव्य में यह जानकारी दी है। विश्व बैंक के कंट्री निदेशक इलांगो पचमुथू ने कहा इन नई पहलों से पाकिस्तान के जलवायु और आपदा प्रबंधन की क्षमताओं को नई ऊंचाई पर पहुंचाने मं मदद मिलेगी। यह काम पाकिसतान सरकार और विश्व बैंक के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाकर किया जायेगा।

प्रमुख खबरें

ऐसी जिंदगी से मौत अच्छी, ईरान के खौफ से समुंदर कूद रहे US सैनिक

Hariyali Teej 2026: शिव-पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक पर्व ‘हरियाली तीज’

आराध्या बच्चन फेक न्यूज मामले में High Court ने पूछा क्या परिवार का सरनेम और साख ट्रेडमार्क है?

Hariyali Teej 2026: महिलाओं का उत्सव है हरियाली तीज