विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: सोनिया चहल और मीना कुमारी देवी सेमीफाइनल में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2019

कन्नूर (केरल)। पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल करने वाली सोनिया चहल (57 किग्रा) और कोलोन विश्व कप की स्वर्ण पदक विजेता मीनाकुमारी देवी (54 किग्रा) ने शुक्रवार को यहां चौथे एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच कर पदक पक्के किेये। इस टूर्नामेंट में 2016 में स्वर्ण और 2017 में कांस्य पदक जीतने वाली सोनिया ने 57 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हिमाचल प्रदेश की विनाक्षी को एक कड़े मुकाबले में 3-2 से मात दी। अखिल भारतीय पुलिस की मीनाकुमारी देवी ने 54 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में झारखंड की सबीहा खनम को एकतरफा अंदाज में 5-0 से करारी शिकस्त दी। 

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक क्वालीफाइंग से पहले बिग बाइट लीग वरदान: अमित पंघाल

इंडिया ओपन चैंपियन भाग्यवती कचारी ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में अपना आक्रामक प्रदर्शन जारी रखा। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए रेफरी को पहले राउंड में ही तेलंगाना की सारा कुरेशी के खिलाफ मुकाबला रोकना पड़ा। राजस्थान की ललिता और दिल्ली की अंजलि ने 69 किलोग्राम भार वर्ग के अपने अगले राउंड में प्रवेश कर​ लिया। हरियाणा की नुपुर ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड की नेहा चौहान के खिलाफ बेहद ही आक्रामक रुख अपनाया जिससे रेफरी को पहले राउंड में ही मुकाबले को रोकना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: बिग बाउट लीग में पंजाब रॉयल्स से खेलेंगी बॉक्सर मैरी कॉम

इंडिया ओपन की उपविजेता वंलाल दौती को 51 किग्रा में मध्य प्रदेश की दीप कुमारी को 5-0 से ह​राकर अंतिम चार में पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हुई जबकि चंडीगढ़ की रितु ने 57 किग्रा में दिल्ली की ज्योति को 5-0 से करारी मात दी। पंजाब की मुक्केबाजों में परमिंदर कौर (81 किग्रा), मीनाक्षी (48 किग्रा) और मंदीप कौर संधु (57 किग्रा) ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को जबकि फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

भारत में Semiconductor विनिर्माण के लिए बेहतरीन अवसर, BCG ने बताई वजह

Pravesh Verma पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

नेपाल में भारी बारिश के बाद Valmikinagar Barrage से छोड़ा गया 4.24 लाख क्यूसेक पानी

IMD Weather Alert: मौसम ने लिया यू-टर्न! एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव, 15 राज्यों में अलर्ट