वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब टाटा स्टील शतरंज में हिस्सा लेंगे डी गुकेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2025

ग्रैंडमास्टर डी गुकेश विश्व चैंपियन बनने के बाद शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। दिसंबर में सिंगापुर में विश्व चैंपियनशिप जीतने के बाद गुकेश ने न्यूयॉर्क में विश्व रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। इसके बाद वह पहली बार किसी टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे। वह शनिवार को अपना अभियान शुरू करेंगे।

स दौरान वह विश्वनाथन आनंद के बाद 2800 ईएलओ रेटिंग पार करने वाले दूसरे भारतीय बन गए थे। 14 खिलाड़ियों और 13 दौर की इस प्रतियोगिता में आर प्रज्ञानानंदा भी दौड़ में होंगे। प्रज्ञानानंदा के दुनिया के युवा खिलाड़ियों में शायद सबसे ज्यादा प्रशंसक हैं। विदित गुजराती को इस प्रतियोगिता से हटना पड़ा और आयोजकों ने उनकी जगह पी हरिकृष्णा को चुना। पांचवें भारतीय लियोन ल्यूक मेंडोंका हैं जिन्हें चैलेंजर्स वर्ग के पिछले चरण में जीत के बाद एलीट शतरंज में अपना पहला बड़ा ब्रेक मिला है।

विश्व की शीर्ष रेटिंग पर काबिज नार्वे के मैग्नस कार्लसन एक बार फिर इस टूर्नामेंट में एक बार फिर भाग नहीं लेंगे जिनकी शादी को अभी दो सप्ताह भी नहीं हुए हैं। इसी तरह अमेरिका के तीसरी रैंकिंग के हिकारू नाकामुरा भी इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगे। अमेरिका के फैबियानो कारुआना शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के रूप में शुरुआत करेंगे जिसमें उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव और चीन के गत विजेता वेई यी भी भाग लेंगे। गुकेश ने 2024 में इस प्रतियोगिता को लगभग जीत ही लिया था लेकिन वह चीनी खिलाड़ी के खिलाफ टाईब्रेकर में हार गए।

प्रमुख खबरें

Middle East में टला बड़ा युद्ध: क्षेत्रीय सहयोगियों की अपील पर Trump ने Iran से बातचीत को दी मंजूरी

संसद परिसर में पप्पू यादव ने जो किया गलत था? राम गोपाल यादव बोले- चोरी से संतों का वास्ता नहीं, ये नहीं होना चाहिए था

जर्सी का रंग बदलने से बदलेगी भारतीय हॉकी की तस्वीर?

होइहि सोइ जो राम रचि राखा, यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद Brij Bhushan Sharan Singh की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज खुशी का दिन है