Pakistan की वजह से World Cup के शेड्यूल में हो रही देरी, अहमदाबाद में खेलने को लेकर भी कर रहा इनकार

By अंकित सिंह | Jun 15, 2023

एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही अब लोगों को वर्ल्ड कप के शेड्यूल का भी इंतजार है। हालांकि, पाकिस्तान की वजह से वर्ल्ड कप के शेड्यूल में लगातार देरी हो रही है।  पिछले दिनों माना गया था कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान वर्ल्ड कप 2023 की तारीखों की घोषणा हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पाकिस्तान अभी भी भारत दौरे को लेकर साफ शब्दों में कोई बात नहीं कह रहा। 

इसे भी पढ़ें: New Zealand के ऑलराउंडर ब्रेसवेल पैर की चोट के कारण एकदिवसीय विश्व कप से बाहर

अहमदाबाद में खेलने को तैयार नहीं

जानकारी के मुताबिक खबर यह भी है कि पाकिस्तान की टीम 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाले मुकाबले को खेलने के लिए तैयार नहीं है। जानकारी के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लीग मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन पाकिस्तान इसके लिए तैयार नहीं है। हालांकि, अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचती है तो उसे अहमदाबाद में खेलने में कोई दिक्कत नहीं है। यह कारण भी है कि वर्ल्ड कप के शेड्यूल में देरी हो रही है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय