तीरंदाजी विश्व कप में भारत को मिला दूसरा गोल्ड मेडल, राय और रिद्धि की जोड़ी ने मारी बाजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2022

अंताल्या। भारत ने तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में दूसरा स्वर्ण पदक जीता जब रविवार को यहां तरूणदीप राय और रिद्धि फोर की मिश्रित टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शूट आफ में ग्रेट ब्रिटेन को हराया। पहली बार जोड़ी बनाकर खेल रहे दो बार के ओलंपियन राय और युवा रिद्धि पहले 0-2 और फिर 2-4 से पिछड़ रहे थे लेकिन भारतीय तोड़ी ने धैर्य बरकरार रखते हुए 5-4 (35-37, 36-33, 39-40, 38-37) (18-17) से जीत दर्ज की। भारत ने इस तरह कैलेंडर वर्ष के पहले टूर्नामेंट में अपने अभियान का अंत दो स्वर्ण पदक के साथ किया। शनिवार को अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की कंपाउंड पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। ग्वांगझू एशियाई खेल 2010 में रजत पदक जीतने वाले 38 साल के राय का विश्व कप में पहला मिश्रित टीम पदक है। सत्रह साल की रिद्धि का यह विश्व कप में पहला पदक है।

प्रमुख खबरें

आग में घी न डालें: Kangana Ranaut ने Hrithik Roshan को दी नसीहत, Saba Azad का भी किया जिक्र

Donald Trump का दावा, ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए Israel भी नए समझौते को तैयार

Andhra Pradesh में Godavari नदी का जलस्तर घटा, बैराज पर पानी का भारी प्रवाह जारी

Pranab Dole पर रासुका लगाने को लेकर असम सरकार पर बरसी Congress