भारत का तेजी से कल्याण करेंगे सुनिश्चित, मोदी बोले- दुनिया को हमसे काफी उम्मीदें हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2019

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विश्व की भारत से ‘‘बहुत उम्मीदें’’ हैं और उनकी सरकार देश को ‘महानता’ के उस रास्ते पर ले जाएगी जहां वह पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस साल लोकसभा चुनाव में सत्ता में फिर से आने के बाद तमिलनाडु के पहले दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ अपने अभियान को दोहराया।

इसे भी पढ़ें: खुले में शौच की हकीकत जानने के लिए ट्रेन से यात्रा करें PM मोदी: भाकपा सांसद

उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान मैंने देखा कि विश्व की आगे बढ़ रहे भारत से बहुत उम्मीदें हैं। हम निश्चित तौर पर भारत का तेजी से कल्याण सुनिश्चित करेंगे। हम इसे इतना महान देश बनाएंगे कि यह दुनिया के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश को महान बनाना केवल केंद्र सरकार का काम नहीं है बल्कि यह 130 करोड़ नागरिकों की भी जिम्मेदारी है।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की