World Liver Day 2026: बिना लक्षण खराब हो रहा है लिवर, Expert से जानें इसे Healthy रखने के अचूक उपाय

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 19, 2026

भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब जीवनशैली के कारण हम सभी अपनी सेहत का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में कई तरह की बीमारियां लोगों को घेर रही है। लिवर से संबंधित बीमारियां आजकल आम होती जा रही हैं। यह हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन अक्सर लोग इसकी सेहत पर ध्यान नहीं देते। लिवर शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने, भोजन के पाचन में सहायता करने और आवश्यक प्रोटीन के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।

खराब जीवनशैली के कारण लिवर में दिक्कत आती हैं

लिवर की सेहत बिगड़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारी दिनचर्या और गलत खानपान की आदतें होती हैं। जब हम नियमित रूप से ज्यादा तेल-मसालेदार भोजन, फास्ट फूड और शराब का सेवन करते हैं, तो इसका सीधा असर लिवर पर पड़ता है। इसके अलावा बढ़ता वजन और शारीरिक गतिविधियों की कमी भी लिवर संबंधी समस्याओं को बढ़ावा देती है। आजकल फैटी लिवर जैसी बीमारी तेजी से फैल रही है, जो शुरुआत में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के पनपती है। यानी आपको शुरुआत में कुछ महसूस नहीं होता, लेकिन अंदर ही अंदर लिवर धीरे-धीरे प्रभावित होता रहता है।

इन संकेतों पर ध्यान देना जरुरी है

- अगर आपको बार-बार थकान महसूस होना।

- अचानक वजन बढ़ना या कम होना।

- पेट के ऊपरी हिस्से में हल्का दर्द होना।

- आंखों या त्वचा का पीला पड़ना

लिवर को हेल्दी रखने के ये हैं आसान तरीके

- रोजाना खाने में हरी सब्जियां, फल और फाइबर जरुर खाएं।

- तला-भुना और जंक फूड से दूर रहे।

- शराब और स्मोक से दूरी बनाएं

- रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें

- समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना बहुत जरुरी है। 

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब