सड़क हादसे में घायल हुए दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी मोमोटा, ड्राइवर की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

कुआलालंपुर। दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने के कुछ घंटों बाद सोमवार को यहां दुर्घटना में घायल हो गए जबकि उनके ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जापान के इस 25 वर्षीय स्टार खिलाड़ी की नाक में फ्रेक्चर है और साथ ही उनके चेहरे पर भी कट लगे हैं। वह जिस वैन में तड़के हवाई अड्डे जा रहे थे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उनकी इस साल होने वाले ओलंपिक की तैयारियों को झटका लगा है।

इसे भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने कहा- कोहली सीमित ओवरों के क्रिकेट में स्मिथ से काफी बेहतर

खेल मंत्री ने हालांकि बताया कि सभी घायल उबर रहे हैं और चारों की स्थिति स्थिर है। पुलिस के अनुसार अन्य घायलों के चेहरे, पैर, हाथ और सिर पर चोट लगी है। मलेशिया बैडमिंटन संघ ने बयान जारी करके कहा कि इस दुर्घटना से वह दुखी हैं। दमकल एवं बचाव विभाग के अधिकारी नोराजम खमीस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह लगभग चार बजकर 40 मिनट (ग्रीनविच मानक समय के अनुसार रविवार रात आठ बजकर 40 मिनट) पर हुई और 10 दमकलकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। खमीस ने बताया कि घायल स्वयं वैन से बाहर निकले और उनके शरीर पर कुछ खरोंचें थी। तस्वीरों में दिखा कि लॉरी की टक्कर से वैन का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन पिछले हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

इसे भी देखें- केजरीवाल भी बौखला गए होंगे 500 करोड़ सुनकर ! जान तो लो मामला क्या है

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास