World Organ Donation Day 2025: हर साल 13 अगस्त को मनाया जाता है विश्व अंगदान दिवस, जानिए इतिहास और थीम

By अनन्या मिश्रा | Aug 13, 2025

हर साल 13 अगस्त को दुनिया भर में विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन गुमनाम लोगों को सलाम करने का दिन है, जिन्होंने अंगदान करके दूसरों को जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा देने का काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके अंग किसी और के शरीर में भी धड़क सकते हैं, सांस ले सकते हैं और देख सकते हैं। तो बता दें कि ऐसा हो सकता है। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम भी अंगदान जैसे महादान का हिस्सा बनें। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, उद्देश्य और थीम के बारे में...

थीम

हर साल इस खास दिन पर एक खास थीम रखी जाती है। इस बार विश्व अंगदान दिवस के मौके पर 'Answering the Call' थीम रखी गई है। 

क्यों जरूरी है अंगदान

अमेरिका के यूनाइटेड नेटवर्क फॉर शेयरिंग के मुताबिक जीवन रक्षक अंग प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा में हजारों लोग हैं। लेकिन डोनर्स की संख्या बहुत कम है। हर एक डोनर 8 लोगों की जान बचा सकता है। वहीं 75 से अधिक लोगों का जीवन बेहतर बना सकता है। यही कारण है कि अंगदान को जीवन का सबसे बड़ा उपहार कहा जाता है।

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ