दुनिया के सबसे विशाल विमान ने परीक्षण के लिए पहली उड़ान भरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2019

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे बड़े विमान ने कैलिफोर्निया में परीक्षण के लिए पहली बार उड़ान भरी। इसमें छह बोइंग 747 इंजन लगे हुए हैं। शनिवार को इस बड़े विमान ने अपनी पहली यात्रा मोजावे रेगिस्तान के ऊपर की। इस विमान का निर्माण अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाने और उसे वहां छोड़ने के लिए किया गया है। दरअसल यह रॉकेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में उनकी कक्षा तक पहुंचाने में मदद करेगा। 

इसे भी पढ़ें: कजाखस्तान के राष्ट्रपति नजरबायेव ने इस्तीफे की घोषणा की

मौजूदा समय में टेकऑफ रॉकेट की मदद से उपग्रहों को कक्षा में भेजा जाता है। इसके मुकाबले उपग्रहों को कक्षा तक पहुंचाने में यह विकल्प ज्यादा अच्छा रहेगा। इसका निर्माण स्केल्ड कम्पोजिट्स नाम की एक इंजीनियरिंग कंपनी ने किया है। यह विमान इतना बड़ा है कि इसके पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान से ज्यादा है। शनिवार को यह विमान हवा में करीब ढाई घंटे तक रहा। 

प्रमुख खबरें

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल

संविधान की प्रस्तावना नहीं बदलेगी भाजपा सरकार, आरक्षण रहेगा बरकरार : Rajnath Singh

क्या आप भी बार-बार जिम जाना स्किप करते हैं? आज ही फॉलो करें ये टिप्स

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए Bajrang Punia, पहलवान ने दी सफाई, NADA पर लगाया ‘एक्सपायर हो चुकी किट’ देने का आरोप