ऑस्ट्रेलिया में ATP कप में खेलेंगे दुनिया के टॉप 10 टेनिस स्टार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2019

सिडनी। नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और रोजर फेडरर दुनिया के उन की शीर्ष 10 खिलाड़ियों में शामिल है जो जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले नये एटीपी कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सर्जरी के बाद वापसी कर रहे एंडी मरे भी इसमें शिरकत करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: नाओमी ओसाका ने इस साल दूसरी बार बदला अपना कोच

यह चैम्पियनशिप तीन से 12 जनवरी तक खेली जायेगी जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट होगा। इसकी पुरस्कार राशि 1.5 करोड़ डालर होगी जिसमें खिलाड़ियो को एकल में अधिकतम 750 और युगल में 250 एटीपी रैंकिंग अंक मिलेंगे। इसमें देशों को छह ग्रुप में बांटा जायेगा और आठ टीमें राउंड रोबिन चरण से नाकआउट चरण में खेलेगी। सिडनी फाइनल की मेजबानी करेगा जबकि ग्रुप मैच ब्रिस्बेन और पर्थ में आयोजित होंगे। 

प्रमुख खबरें

KSRTC के लिए ADS फंड से बसें खरीद सकेंगे केरल के विधायक, वित्त वर्ष 2026-27 में अधिकतम 3 की अनुमति

Asian Games Badminton: पीवी सिंधू और Unnati Hooda क्वार्टर फाइनल में हारीं, पदक की उम्मीदें खत्म

LPU में रातभर हंगामा, सुबह फिर हाईवे जाम; रेप के दावे पर Punjab Police ने क्या कहा?

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala