दुनिया आज भारत के लिए दुआ कर रही है: अमेरिकी नागरिक अधिकार नेता ने दिया बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के शीर्ष नागरिक अधिकार नेता जेसी जैक्सन ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत और उसके लोगों के लिए दुआ कर रही है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि महात्मा गांधी का देश इस महामारी के खिलाफ लड़ाई जीत जाएगा। शिकागो के रहने वाले नागरिक अधिकार नेता जेसी जैक्सन भारत को छह करोड़ एस्ट्राजेनेका टीके देने का बाइडन प्रशासन से अनुरोध करने के लिए यहां आए थे। वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को जैक्सन ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस दोनों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया।

इसे भी पढ़ें: बाइडेन प्रशासन करेगा 20 कॉरपोरेट हस्तियों की नियुक्ति,अमेरिका-भारत के रिश्ते होंगे और मजबूत

भारत के लोगों के प्रति एकजुटता जताते हुए उन्होंने कहा, ‘आज पूरी दुनिया भारत के लिए दुआ कर रही है।’’ उन्होंने कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित भारत और अन्य देशों के लिए और निधि जुटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें दुनिया के लिए और टीके मांगने चाहिए। हमें अभी श्वास यंत्रों, दवाओं और टीकों की आवश्यकता है।’’ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रतिष्ठित नेता डॉ. भारत बराई ने इस पहल के लिए जैक्सन का आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘‘टीकाकरण सबसे सही और सबसे महत्वपूर्ण चीज है। इससे न केवल लोगों की जान बचेगी बल्कि यह अर्थव्यवस्था को भी गिरने से रोकेगा।

प्रमुख खबरें

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी

Bengal में गरजे PM Modi, बोले- TMC ने आदिवासी राष्ट्रपति Murmu का अपमान किया

इच्छा मृत्यु केवल कानून ही नहीं, मानवीय गरिमा का प्रश्न

Gyan Ganga: जब भक्त Narad Muni ने Lord Vishnu को कहा छलिया, अपमान की आग में देने वाले थे कौन-सा श्राप?