वर्ल्ड टूर फाइनल्स: पहले मैच में जापान की यामागुची से हारीं सिंधु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2019

ग्वांग्जू। खराब फॉर्म से जूझ रही गत चैम्पियन पी वी सिंधू सत्र के आखिरी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर बैडमिंटन फाइनल्स के पहले ही मैच में जापान की अकाने यामागुची से हार गई। सिंधू ने दूसरे गेम में 11 . 6 की बढत बनाने के बावजूद मुकाबला 18.21, 21.18, 21.8 से गंवा दिया। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़़ी यामागुची की यह सिंधू पर लगातार तीसरी जीत है। सिंधू का इससे पहले यामागुची के खिलाफ 10 . 6 का रिकार्ड था लेकिन वह पिछले दो मैच उससे हार चुकी थी। 

इसे भी पढ़ें: फुटबॉल दिल्ली ने अवार्ड नाइट के साथ मनाया ‘फुटबॉल फॉर ऑल’ का जश्न

सिंधू ने क्रासकोर्ट रिटर्न पर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में भी दोनों ने लंबी रेलियां लगाई। सिंधू के पास एक समय 11.6 की बढत थी। ब्रेक के बाद यामागुची ने आक्रमक खेल दिखाते हुए स्कोर 15.15 कर लिया। इसके बाद से यामागुची ने उसे वापसी का मौका नहीं दिया। तीसरे गेम में भी वह इस लय को कायम रखने में कामयाब रही । सिंधू की सहज गलतियों का पूरा फायदा उठाकर उसने गेम और मैच जीत लिया। 

प्रमुख खबरें

UN में भारत का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, कश्मीर से ओसामा तक की याद दिलाई

शाम छह बजे तक देश और दुनिया के मुख्य घटनाक्रम

Asian Games में Ancy Sojan ने 6.53 मीटर कूद के साथ जीता सिल्वर, हरिता को 200m में ब्रॉन्ज

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप