आने वाली है दुनिया की पहली बिटकॉइन सिटी, नहीं लगेगा कोई इनकम टैक्स!

By निधि अविनाश | Nov 23, 2021

मध्य अमेरिका में देश अल सल्वाडोर (El Salvador) ने दुनिया की पहली बिटकॉइन सिटी बनाने की योजना बनाई है। बिटकॉइन सिटी में वह सबकुछ होगा जिसका आप अंदाजा नहीं लगा सकते है। इस शहर में रिहायशी इलाका, कमर्शियल एरिया, समेत कई तरह के सर्विसेज़, म्यूजियम, इंटरनेटमेंट के साधन, एयरपोर्ट, पोर्ट, रेल सबकुछ शामिल होगा।

पूरे शहर में मिलेगी पावर

बुकेले ने बताया कि, पूरे शहर में बिजली दी जाएगी और माइनिंग के लिए बिजली की कोई कमी नहीं होगी। दो दशक तक अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल करके बिटकॉइन को लीगल टेंडर बनाने वाली यह दुनिया का सबसे पहला देश बना है। बुकेले ने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को सूचित करते हुए कहा कि, यह सिटी पूरा एरियल व्यू बिटकॉइन जैसा दिखेगा। इस शहर में एयरपोर्ट भी बनाया जाएगा। साल 2022 में अल सल्वाडोर में प्रारंभिक बॉन्ड जारी करने की योजना बनाई जा जाएगी। बता दें कि, नागरिकों में इसको लेकर काफी उत्साह देखा गया है, नायिब बुकेले भी इस बिटकॉइन सिटी का ऐलान करते हुए काफी उत्साहित दिखे और नागरिक जश्न मनाते देखे गए।

प्रमुख खबरें

सच्चा हिंदू सभी को समान मानता है, धर्म का दिखावा करने की जरूरत नहीं: के. अन्नामलाई

Delhi की नई EV Policy पर मचा बवाल, Taxi-Auto Union ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

UP में 35 करोड़ पेड़ या 350 करोड़ का Scam? Akhilesh Yadav ने Plantation Drive पर उठाए गंभीर सवाल

गृह मंत्री Amit Shah ने Ahmedabad को दी बड़ी सौगात, Sabarmati किनारे Heritage Park का किया उद्घाटन