चिंतित हूं कि कोहली को अलग-अलग तरह के गेंदबाज आउट कर रहे है: बिशप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

नयी दिल्ली| वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने कहा कि विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में धाराप्रवाह रन नहीं बना पा रहे हैं और चिंता की बात यह है कि अलग-अलग तरह के गेंदबाज उन्हें आउट कर रहे हैं। कोहली ने इस सत्र में अब तक सिर्फ एक अर्धशतक की मदद से 175 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट महज 111.09 का रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने पिछले मैच में छक्का लगाकर स्ट्राइक रेट में सुधार किया लेकिन फिर उनके रन बनाने की गति धीमी हो गयी।’’ बिशप ने कहा, ‘‘ विराट के साथ यह सिर्फ इसी सत्र में नहीं हो रहा है। उनके साथ पिछले सत्र में भी ऐसा ही हो रहा था।

यह चिंताजनक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पारी की शुरुआत में इतनी गेंद खेलने के बाद आप तेजी से रन नहीं बना पाते हैं तो आपको अपनी पारी लंबी खींचनी होगी। अगर आप लंबी पारी नहीं खेलते तो यह टीम के लिए मुश्किल स्थिति होगी। ’’

स्पिनरों के खिलाफ कोहली के संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर (फरवरी में) रोस्टन चेज ने उन्हें आउट किया था। हमने उन्हें पिछले कुछ टेस्ट मैचों में ऑफ स्पिनरों की गेंद पर आउट होते देखा है। मैं इसे लेकर चिंतित हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस बात को लेकर भी चिंतित हूं कि अलग-अलग तरह के गेंदबाज उन्हें आउट कर रहे हैं। वह गेंदबाजों पर हावी नहीं हो पा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Neha Sangwan समेत 9 पहलवानों का US Visa रद्द, World Wrestling Championship पर खतरा

Delhi High Court ने गलत तथ्य देने पर CBI के पांच अधिकारियों पर झूठी गवाही की कार्यवाही का दिया निर्देश

श्रीलंका में Shiranthi Rajapaksa भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार, 13 अक्टूबर तक हिरासत में भेजी गईं

Bharti Airtel ने Postpaid Plans के दाम 50 रुपये तक बढ़ाए, 5G और कई नए फायदे जोड़े