महंगाई से हाल-बेहाल हुआ पाकिस्तान, पेट्रोल से ज्यादा महंगी बिक रही है चीनी

By निधि अविनाश | Nov 06, 2021

कर्ज की मार झेल रहे पाकिस्तान को अब मंहगाई की भी मार झेलनी पड़ रही है। आम जनता परेशान है कि कैसे इस मंहगाई के दौर पर अपना दाना-पानी चलाएं। एक खबर के मुताबिक, पाकिस्तान में चीनी के दाम पेट्रोल से भी ज्यादा हो गए हैं। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने आवश्यक चीजों के दामों को कम करने का आम जनता को आश्वासन दिया था लेकिन दामों में कमी के कोई भी आसार नज़र नहीं आ  रहे है। बता दें कि, अभी भी पाकिस्तान के कई शहरों में चीनी के दाम 150 रुपये प्रति किलोग्राम है वहीं पेट्रोल के दाम 138.30 रुपये प्रति लीटर है। पेशावर जो कि थोक बाजार के लिए जाना जाता है वहां, चीनी के दाम में 8 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप